मां के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
सहारनपुर। भजन संध्या में मां की महिमा का गुणगान किया। मां के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। मोहल्ला गोपालनगर स्थित मंदिर में आयोजित भजन संध्या का शुभारंभ सौरभ वधावन, श्वेता वधावन, निपुण ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दिल्ली से आए महंत हरबंस लाल बंशी के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। अशोक वर्मा, मुकेश दीक्षित, विकास पाहवा, चिराग पाहवा, जतिन, रेणू शर्मा, मनोज राही, जनेश्वर शर्मा, हन्नु, देशराज दीवान, पवन, नारायण, बबल, अमन मौजूद रहे।