फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण से बचना है... ठीक नहीं यह लापरवाही

विज्ञापन
सहारनपुर के अंबाला रोड़ बस अड़डे पर बिना मास्क के बस के लिये जाते यात्री - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। महाराष्ट्र और पंजाब सहित कई राज्यों में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। दूसरे राज्यों से ट्रेनों और बसों से आने वाले यात्रियों की एहतियातन कोरोना जांच कराई जा रही है तो, लोगों को सावधानी बरतने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। बावजूद इसके लोग लापरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला टीम ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर इसका जायजा लिया। लापरवाही इस कदर मिली कि हर 10 वें व्यक्ति में से चार लोग बगैर मास्क नजर आए, जबकि सेहत के लिहाज से यह लापरवाही ठीक नहीं है।
गंगोह बस अड्डा -- समय: 01:30 बजे
घंटाघर के पास गंगोह बस अड्डे पर बसों के परिचालक और चालक वर्दी में थे, मगर किसी के चेहरे पर मास्क नहीं था। पास में ही यात्री भी बगैर मास्क घूम रहे थे। यहां पर अंबाला, यमुनानगर और जगाधरी तक बसों का संचालन होता है।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डा -- समय 01:45 बजे
अग्रसेन चौक के निकट परिवहन निगम के बस अड्डे पर बस से यात्री उतरे। अधिकांश यात्री बगैर मास्क के थे। बसों में यात्रियों के सवार होने के दौरान सैनिटाइजेशन की भी कोई व्यवस्था नहीं थी।
रेलवे स्टेशन -- समय 02:00 बजे
दिल्ली और अन्य स्थानों पर जाने के लिए लोग रेलवे स्टेशन पर पहुंच रहे थे। मुख्य गेट पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग अथवा जांच की व्यवस्था नहीं मिली। लोग बगैर मास्क के ही रेलवे स्टेशन पर घूमते नजर आए।
सात कोरोना संक्रमित मिले
सहारनपुर। जनपद में बृहस्पतिवार को सात लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें चार शहर और तीन देहात के रहने वाले हैं। इनके साथ ही जनपद में संक्रमितों की कुल संख्या 10587 हो गई है। वर्तमान में जनपद में कोरोना के 34 एक्टिव मरीज हैं।
कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य रूप से करें। मास्क लगाकर ही बाहर निकलें और दूसरों को भी जागरूक करें। भीड वाले इलाकों में बेवजह जाने से बचें। खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों का भी ख्याल रखें। -- डॉ. बीएस सोढ़ी, सीएमओ

सहारनपुर के अंबाला रोड़ बस अड़डे पर बिना मास्क के खड़े रोड़वेज कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर रोड़वेज बस अड़डे पर बिना मास्क के खड़े रोड़वेज कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर रोड़वेज बस अड़डे पर बिना मास्क के बस के लिये जाते यात्री- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर बिना मास्क के ट्रेन पकड़ने जाते यात्री- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर बिना मास्क के ट्रेन पकड़ने जाते यात्री- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें