अपात्र 1950 किसानों को बनवाया जाएगा पात्र
सहारनपुर। एक तरफ कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन चल रहे हैं तो दूसरी तरफ पीएम किसान सम्मान निधि योजना को लेकर उन किसानों के लिए अच्छी खबर है जो योजना में डाटा फीडिंग की गलतियों के कारण अपात्र बने हुए थे। ऐसे किसानों को पात्र लाभार्थियों की सूची में शामिल कर योजना का लाभ दिलाया जाएगा। जिले के ऐसे 1950 किसानों के डाटा फीडिंग में सुधार के लिए कृषि निदेशालय को पत्र भेजा गया है।
दरअसल, जिले में एक से तीन फरवरी तक ब्लॉक स्तर पर पीएम किसान सम्मान निधि से संबंधित किसान समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तीनों दिन में कुल 7992 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनमें से 4477 का निस्तारण हुआ। जबकि 1565 किसानों की समस्याएं निस्तारित होने की प्रक्रिया में हैं। खास बात यह है कि 2455 शिकायतें ऐसी आईं हैं जो पात्र होने के बावजूद योजना का लाभ नहीं ले पा रहे। इनमें से 40 शिकायतों तो निस्तारण करा दिया गया। लेकिन 1950 मामले कृषि निदेशालय को भेजे गए हैं ताकि इन्हें पात्र सूची में शामिल किया जाए। इनके अलावा 465 शिकायतें अभी लंबित हैं। जनपद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 3.25 लाख किसान पंजीकृत हैं। इनमें से 2.89 किसानों के खाते किस्त आ रही हैं। करीब 36 हजार किसानों के डाटा का सत्यापन कर पोर्टल पर अपलोड किया हुआ है।
-------- वर्जन --
जनपद में 2.89 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है। वंचित करीब 36 हजार किसानों के खातों में अप्रैल माह में किस्त आ जाएगी। अपात्र सूची वाले 1950 किसानों का डाटा ठीक कराने के लिए निदेशालय भेजा गया है।
-- रामजतन मिश्र, उप निदेशक कृषि।
- किसान समाधान दिवसों में आई शिकायतों की स्थिति --
समस्या का प्रकार------प्राप्त शिकायत-----निस्तारित----- निदेशालय को प्रेषित------ लंबित
आधार कार्ड में कमी---681-----------------597--------------00-----------------------ब---84
नाम मिसमैच---------436-----------------365---------------00-------------------------71
अपात्र से पात्र----------2455-----------------40--------------1950----------------------465
संयुक्त बैंक खाता------2222---------------2128--------------00------------------------94
नया पंजीकरण--------254-------------------63---------------00-----------------------191
केवाईसी---------------693------------------693---------------00-----------------------00
अन्य-----------------1251------------------591--------------00-----------------------660
योग-------------------7992----------------4477-------------1950--------------------1565