फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय किसान संगठन का तहसील मुख्यालय पर धरना

विज्ञापन
रामपुर मनिहारान में धरने पर एसडीएम को समस्याओं से अवगत कराते किसान। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। भारतीय किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम और विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता को अपने बीच बुलाया। अधिकारियों को जमीन पर अपने बीच बैठाकर समस्याएं बतायी। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार को भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह के नेतृत्व में किसान नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने पराली जलाने के नाम पर किसानों पर दर्ज किए गये मुकदमे वापस लेने, बिजली विभाग के कर्मियों द्वारा बिजली बिलों के नाम पर किसानों का उत्पीड़न बंद करने, बिजली बिलों का सरचार्ज माफ करने, गन्ना भुगतान होने तक आरसी की प्रक्रिया स्थगित करने, विगत वर्ष का गन्ना भुगतान तत्काल कराए जाने, बेसहारा गोवंश को गोशाला में भिजवाने आदि की मांग की। इसके साथ ही जड़ौदा पांडा, अम्बेहटा मोहन तथा अलीपुरा तक सड़क निर्माण करने की मांग भी एसडीएम से की। इस दौरान तहसील अध्यक्ष ठा. श्यामवीर प्रधान, पवन राणा, कुशलपाल, लोकेन्द्र, सुनील त्यागी, प्रदीप राणा, संन्जू प्रधान, राकेश कुमार, नीरज राणा, विनोद राणा, दीपक राणा, सतवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें