सहारनपुर। अलग-अलग रेलखंड में ब्लॉक के चलते शुक्रवार को लंबी दूरी की चार ट्रेनें निरस्त रही। अमरनाथ एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट पहुंची। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
साहनेवाल-अमृतसर रेलखंड में 13 दिन का ब्लाॅक लिया हुआ था, जिसकी समय अवधि 27 नवंबर को पूरी हो चुकी है। इसके बाद भी ट्रेनें निरस्त किए जाने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर, सहरसा-अमृतसर जनसाधारण, पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा और बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस निरस्त रही। कटिहार-अमृतसर विशेष ट्रेन नौ घंटे, गुवाहाटी-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, पटना-फिरोजपुर विशेष ट्रेन साढ़े तीन घंटे और प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची।