सहारनपुर । अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की शनिवार को बैठक हुई। इसमें ऑन लाइन ट्रेडिंग के विरोध में 15 दिसंबर को भारत बंद करने का निर्णय लिया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि ऑन लाइन ट्रेडिंग से करीब पांच करोड़ व्यापारी प्रभावित हो रहे हैं।
शनिवार को देहरादून रोड पर स्थित संगठन के कार्यालय में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष विमल विरमानी ने कहा कि भारत सरकार की छूट के कारण विदेशी ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनियां देश के फुटकर व्यापार को तबाह कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में फुटकर व्यापार को बचाने के लिए आंदोलनरत है। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में 15 दिसंबर को भारत बंद किया जाएगा। उन्होंने लगातार गिर रही आर्थिक विकास दर पर और बढ़ रही बेरोजगारी की दर पर रोष व्यक्त किया। जिला महामंत्री अनित गर्ग और हर्ष डाबर ने कहा कि आज सवाल पांच करोड़ व्यापारियों की रोजी रोटी का है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष सरदार गुरमेहर सिंह, महामंत्री रजत मित्तल, विनीत विरमानी, जगदीश कालड़ा, नरेंद्र सिंह, शांतनु ठकराल, सुनील वर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान राजन अरोड़ा, सुबोध भाटिया, शशांक भाटिया, अश्वनी अरोड़ा, विक्की चिटकारा, पंकज बजाज, यशपाल त्रेहन आदि रहे।