फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत : नायब

Sun, 05 Jan 2025 11:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान में उप​स्थित जनसमूह का अ​भिवादन स्वीकारते हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
विज्ञापन
सहारनपुर, रामपुर मनिहारान। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है, जिसके बल पर भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बन जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने उपस्थित जनसमूह से 2027 के चुनाव में यूपी में योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया। तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपना विकास किया, जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने देश का विकास किया है।
कस्बे के बाईपास रोड पर सैनी शिक्षा प्रसार समिति के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जनप्रतिनिधियों व जनसमूह ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने सैनी समाज के युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि वह शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें और देश के विकास में योगदान दें।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के युवा, महिला व किसान सहित सभी वर्गों की चिंता है। इसलिए उनके विकास को ध्यान में रखकर योजनाएं लागू कर उनका लाभ दिलाने का काम किया जा रहा है। कहा कि कांग्रेस के लोग कह रहे हैं कि हवा उनके पक्ष में चल रही है, लेकिन दो माह हो गए, न तो राहुल बाबा का पता है और न ही कांग्रेस के अन्य नेताओं का। राहुल अपने परिवार की चिंता कर सकते हैं, इससे ज्यादा कुछ नहीं।
ये रहे मौजूद : कार्यक्रम को हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली, राज्यमंत्री जसवंत सैनी, पूर्व मंत्री डाॅ. धर्म सिंह सैनी, साहब सिंह सैनी, विधायक देवेंद्र निम, विधायक किरत सिंह, विधायक मुकेश चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, पूर्व विधायक नरेश सैनी, विक्रम सिंह सैनी, परमेश्वरी लाल सैनी, प्रमोद सैनी, महापौर डाॅ. अजय सिंह ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर सहारनपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय सिंह सैनी, विनीत सैनी, प्रमोद कौशिक, अजीत सिंह राणा, कुमारी शालू, ओमपाल सिंह, विकास सैनी, प्रदीप सैनी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी नक्षत्र पंवार और विजयपाल आदि मौजूद रहे। नायब सिंह सैनी कार्यक्रम के बाद राज्यमंत्री जसवंत सैनी के आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें