फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में बजा है भारत का डंका: बृजेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आठ साल के कार्यकाल में पूरी दुनिया में भारत का डंका बजा है। इसके साथ ही सर्व समाज का उत्थान हुआ। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के नारे के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किए।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से देश में सड़कों का जाल बिछा है। भाजपा सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का काम किया। मुस्लिम बहनों के हित में ट्रिपल तलाक पर कानून बनाया। इसके साथ ही अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंची। कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने जनता की जान बचाने का काम किया। प्रदेश में मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना भी लागू की गई, जबकि 2014 से पहले देश पिछड़ा गया था। एक ही परिवार देश पर राज करता था। हमारी सरकारों ने परिवार वाद और वंशवाद की राजनीति को खत्म करने का काम किया है। देवबंद में जमीयत उलमा-ए-हिंद के अधिवेशन को लेकर पूछे गए सवाल में राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि यह देश न शरीयत से चलेगा और न ही जमीयत से। यह देश संविधान से चलेगा। यही लोग देश को जातिवाद में बांटने का काम करते हैं, जबकि भाजपा सरकारें सबकों समान रूप से देखती हैं।
इस दौरान प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्र मोहन, महापौर संजीव वालिया, विधायक मुकेश चौधरी, कीरत सिंह, कॉपरेटिव यूनियन के डायरेक्टर बिजेंद्र कश्यप, जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, शीतल विश्नोई, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, क्षेत्रीय मीडिया सह संयोजक गौरव गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें