फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकिसं ने की बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग

विज्ञापन
डिप्टी कलेक्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते भारतीय किसान संघ के किसान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
भाकिसं ने की बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग
विज्ञापन

सहारनपुर। तत्काल बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन डिप्टी कलेेक्टर अविनाश त्रिपाठी को सौंपा। उन्होंने कहा कि बकाया भुगतान नहीं होने से किसानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में भारतीय किसान संघ ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान भी किसानों ने जोरदार तरीके से अपनी भूमिका निभाई। सरकार की ओर से घोषित बीस लाख करोड़ के पैकेज से किसानों को आशा की किरण जगी थी कि कम से कम उनका बकाया गन्ना मूल्य तो मिल जाएगा। लेकिन पैकेज में इसकी कोई व्यवस्था नहीं होने से किसान अपने आप को ठगा से महसूस कर रहा है। उन्होंने तत्काल बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराने और गन्ना खरीद अधिनियम के अनुसार गन्ना मूल्य की 14 दिन में भी भुगतान की व्यवस्था कराने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष राहुल त्यागी, जिला मंत्री बिक्रम सिंह पुंडीर, जिला कोषाध्यक्ष मुनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाकियू तोमर ने सौंपा सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन
सहारनपुर। ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराने और गेहूं खरीद का भुगतान 24 घंटे के अंदर किसानों के खाते में भेजने सहित अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन तोमर के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने किसानों को खाद, बीज निशुल्क और डीजल 30 रुपये प्रति लीटर देने की मांग भी की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में भाकियू तोमर ने कहा कि किसानों और मजदूरों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान और गन्ने का रेट 450 रुपये प्रति क्विंटल दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अधिक गर्मी पड़ने से कुछ ट्रांसफार्मर फुंक गए हैं। इस पर जब किसान ट्रांसफार्मर को बदलवाने के लिए विद्युत निगम कार्यालय में जाते हैं तो निगम के अधिकारी और कर्मचारी उन पर बिल जमा कराने का दबाव बनाते हैं। उन्होंने कहा कि जब गन्ने का बकाया और गेहूं का भुगतान नहीं हुआ है तो किसान कहां से बिल जमा कराएगा। उन्होंने लॉकडाउन की अवधि का बिजली का पूरा बिल माफ करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बारिश और ओलावृष्टि के चलते फसलों में हुए नुकसान का मुआवजा किसानों को दिलवाया जाए। उन्होंने लॉकडाउन के समय की बच्चों की फीस माफ करने और 55 वर्ष से अधिक आयु के किसानों को पांच हजार रुपये प्रति माह पेेंशन दिलाने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू कराने ओर संभावित टिड्डी दल से बचाव के लिए उचित उपाय करने आदि की मांग भी की। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह, राहुल बेदी, राहुल शर्मा, दिलशाद मलिक,
शाहनवाज खान आदि मौजूद रहे।

सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञानप सौंपते भाकियू तोमर के किसान- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें