फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने बदला मिजाज, बारिश से मिली गर्मी से निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम ने बदला मिजाज, बारिश से मिली गर्मी से निजात
विज्ञापन

सहारनपुर। बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज बदला और शाम के समय हुई बारिश से गर्मी से निजात मिल गई। सुबह के समय धूप निकली, लेकिन दोपहर बाद हवा चलने के साथ ही आसमान में बादल छा गए और धूप हल्की हो गई। शाम सात बजे अचानक आसमान पर काले बादल छाए और महानगर में बारिश शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तेज बारिश हुई और उसके बाद रिमझिम फुहारें पड़ती रही, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
बिजली गिरने से घरों में फुंके विद्युत उपकरण
देवबंद। तेज हवाओं और बादलों की गरज के बीच नगर के मोहल्ला पठानपुरा के लाम इलाके में बिजली गिरने से अफरातफरी मच गई। यहां करीब एक दर्जन से अधिक मकानों में लाखों रुपये के विद्युत उपकरण फुंक गए। कई महिलाओं को करंट के झटके लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर शाम तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से निजात दिलाई। वहीं लाम इलाके में विद्युत तारों से टकराने से दर्जनभर मकानों में लाखों रुपये का नुकसान हुआ। तारों पर बिजली गिरने से शकील, राशिद और आरिफ का इनवर्टर फुंक गया और बैट्रे फट गए। सलीम का टीवी, फ्रिज फुंक गया और चार्जिंग पर लगा मोबाइल फट गया। लईक के मकान की पूरी बिजली फिटिंग जलकर उखड़ गई। शद्दन की वाशिंग मशीन फुंक गई। तसर्रुफ़ के मकान में बल्ब फट गए। घरों में काम कर रही रिहाना सहित कई महिलाओं को करंट लगा। तहसीलदार कमलेश कुमार का कहना है कि राजस्व लेखपाल को भेजकर नुकसान की सूची बनवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें