फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को बनाएं विश्व गुरु

Sun, 10 Jul 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
विज्ञापन
आरएसएस के गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में मौजूद स्वयंसेवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा श्री गुरु दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से भारत को पुन: विश्व गुरु बनाने के लिए प्रयत्नशील रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन


मंगलौर चौकी स्थित बैंक्वेट हाल में कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अजय मित्तल ने कहा कि हिंदू समाज का गौरवशाली और वैभवशाली इतिहास रहा है। अनेक काल खंडों में विभिन्न उतार चढ़ाव के बावजूद हमारे पूर्वज दृढ़ता से अपने धर्म पथ पर अडिग रहे।

भारत पुन: विश्व गुरु के पद पर आसीन हो इसके लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक प्रयत्नशील हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपना सर्वस्व राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित करने को सदैव तैयार रहते हैं।
विज्ञापन


अध्यक्षता मुकेश सिंघल ने की। प्रथम पूजन नगर संघ चालक योगेंद्र गोयल और संचालन नगर कार्यवाह आशुतोष गुप्ता द्वारा किया गया। जिला प्रचारक चंद्रशेखर, वीरेंद्र कुमार, संदीप शर्मा, जितेंद्र गोयल, गजराज राणा, आलोक सिंघल, नरेश कुमार, आलोक खटीक, विपिन सिंघल, अनिल सिंह, शिवम गर्ग, रमेशचंद, अजय कुमार, नमन शर्मा, प्रवेश शर्मा, अंशुल, पवन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें