आशा माडर्न स्कूल में साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप के समापन मेडल और ट्राफी के विजेता टीम
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। आशा मॉडर्न लिटिल स्कॉलर स्कूल में आयोजित साउथ एशियन कराटे प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को पहला स्थान दिलाया है। नेपाल दूसरे तथा भूटान तीसरे स्थान पर रहे हैं।
ऑल भारत शोतोकॉन कराटे डू फेडरेशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में भारत के साथ ही नेपाल, भूटान, बर्मा, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के 250 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। तीसरे दिन रविवार को प्रतियोगिता का समापन हो गया। भारत सर्वाधिक 56, नेपाल ने 17 और भूटान ने 12 पदक जीतकर क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। समापन पर विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर ग्रैंड मास्टर राजेश आर्य, निशांत गुप्ता, नेपाल कोच रामकुमार थापा, भूटान कोच योयांग चैन, बर्मा कोच योंगलू, बांग्लादेशी कोच नुरुथीन राणा, श्रीलंकाई कोच चर्थुरंगा, हर्षित, राकेश गुप्ता, मोनिका, अविनाश, गुरदीप सिंह आदि मौजूद रहे।