फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: आरपीएफ जवान से अभद्रता, जैकेट हटाकर नेम प्लेट देखी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Wed, 26 Nov 2025 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

सहारनपुर रेलवे स्टेशन परिसर में आरपीएफ जवान से अभद्रता का मामला सामने आया है। हाल ही में एक वायरल वीडियो में एक युवक आरपीएफ जवान से बदसलूकी करते नजर आ रहा है।
विज्ञापन
आरपीएफ जवान से बदसलूकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर रेलवे स्टेशन परिसर में आरपीएफ जवान से अभद्रता का मामला सामने आया है। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसमें एक युवक आरपीएफ जवान से बदसलूकी करते नजर आ रहा है। जैकेट हटाकर नेम प्लेट भी देख रहे। आरपीएफ ने जीआरपी में तहरीर दे दी है।

विज्ञापन


रेलवे स्टेशन परिसर में नो पार्किंग जोन बना है। यहां पर कई बार बाइक, ई-रिक्शा और स्कूटी खड़ी करने को लेकर नोकझोंक होती है। आरपीएफ जवान की ड्यूटी नो पार्किंग में थी। तभी कुछ युवक स्कूटी लेकर पहुंचे। आरपीएफ जवान ने नो पार्किंग में स्कूटी खड़ी करने से मना कर दिया। इसी दौरान उनमें से एक युवक बहस करने लगा। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें: UP: मुजफ्फरनगर में आसपा की रैली आज, रूट डायवर्ट…कई जिलों से जुटेंगे लोग, कूकड़ा में पार्किंग व्यवस्था तैयार
विज्ञापन


इस वीडियो में युवक अनावश्यक दबाव बनाने बनाते हुए दिखाई दे रहा है। उसने जवान की जैकेट हटाकर नेम प्लेट चेक की। इसके साथ ही कार्रवाई की भी धमकी दी। युवक एक राजनीतिक पार्टी से जुड़ा है। आरपीएफ इंस्पेक्टर सुरेंद्र मीणा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए जीआरपी में तहरीर दे दी गई है।

Trending Videos
विज्ञापन

चलती ट्रेन से गिरा यात्री, बाल-बाल बचा
सहारनपुर  रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर चलती ट्रेन से उतरते समय एक यात्री का पैर फिसल गया। यात्री ट्रेन के नीचे आने से बाल-बाल बचा। मंगलवार को अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर प्लेटफार्म चार पर आई। चलती ट्रेन से एक यात्री ने उतरने की कोशिश की। जल्दबाजी करने के चक्कर में यात्री का पैर फिसलने से प्लेटफार्म पर गिर गया।

प्लेटफार्म पर मौजूद अन्य यात्री ने तुरंत दौड़कर गिरते हुए यात्री का हाथ पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की जल्दबाजी अक्सर हादसों का कारण बनती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें