सहारनपुर रेलवे स्टेशन परिसर में आरपीएफ जवान से अभद्रता का मामला सामने आया है। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसमें एक युवक आरपीएफ जवान से बदसलूकी करते नजर आ रहा है। जैकेट हटाकर नेम प्लेट भी देख रहे। आरपीएफ ने जीआरपी में तहरीर दे दी है।
रेलवे स्टेशन परिसर में नो पार्किंग जोन बना है। यहां पर कई बार बाइक, ई-रिक्शा और स्कूटी खड़ी करने को लेकर नोकझोंक होती है। आरपीएफ जवान की ड्यूटी नो पार्किंग में थी। तभी कुछ युवक स्कूटी लेकर पहुंचे। आरपीएफ जवान ने नो पार्किंग में स्कूटी खड़ी करने से मना कर दिया। इसी दौरान उनमें से एक युवक बहस करने लगा। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है।
यह भी पढ़ें: UP: मुजफ्फरनगर में आसपा की रैली आज, रूट डायवर्ट…कई जिलों से जुटेंगे लोग, कूकड़ा में पार्किंग व्यवस्था तैयार
इस वीडियो में युवक अनावश्यक दबाव बनाने बनाते हुए दिखाई दे रहा है। उसने जवान की जैकेट हटाकर नेम प्लेट चेक की। इसके साथ ही कार्रवाई की भी धमकी दी। युवक एक राजनीतिक पार्टी से जुड़ा है। आरपीएफ इंस्पेक्टर सुरेंद्र मीणा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए जीआरपी में तहरीर दे दी गई है।