फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एटीएम कार्ड बदल खाते से रुपये निकालने वाला ठग गिरफ्तार

Sat, 10 May 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़। पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खातों से रुपये निकालने वाले एक ठग को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव कैंडल निवासी पीड़ित ने कोतवाली में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसमें बताया था कि अंबेहटा के एक एटीएम में धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल खाते से 19500 रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर गांव नल्हेड़ा मार्ग से कार सवार अरुण पुत्र केहर सिंह, निवासी उत्तराखंड काॅलोनी, सदर बाजार सहारनपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के कब्जे से विभिन्न बैंकों के सात एटीएम कार्ड, छह हजार रुपये व घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने एक साथी के साथ मिलकर धोखे से लोगों के एटीएम पिन कोड देख लेते हैं और मौका मिलते ही उनके एटीएम कार्ड बदलकर उनके खातों से रुपये निकाल लेते हैं। आरोपी ने बताया कि उन्होंने इससे पूर्व में भी अंबेहटा के दो अलग-अलग बैंको में एक महिला का एटीएम बदलकर उसके खाते से पचास हजार रुपये व एक व्यक्ति के खाते से साढ़े आठ हजार रुपये निकाले हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपी के साथी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें