फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फबारी होने से बढ़ा प्रकोप

Wed, 11 Jan 2017 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
विज्ञापन
शीतलहर के कारण ठिठुरते हुए जातीं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड की पहाड़ियों पर हो रही बर्फबारी से मैदानों क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। आलम यह है कि धूप खिलने के बावजूद भी बर्फीली हवाएं तन को बुरी तरह से झकझौर रही हैं।
विज्ञापन


पहाड़ों पर बर्फबारी होने से मैदानी क्षेत्र में ठंड एकाएक बढ़ गई है। रात और दिन के तापमान में भारी गिरावट आई है। पिछले दो-तीन दिन से भले ही धूप खिल रही है बावजूद इसके बर्फीली हवाएं लोगों को बुरी तरह सता रही हैं। मौसम विशेषज्ञों की माने तो अभी तापमान में और भी गिरावट आई है। 14 एवं 15 जनवरी को बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

इसके बाद तापमान तेजी से लुढ़केगा। त्रिवेणी चीनी मिल के मौसम वैधशाला में मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतन 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। प्रयोगशाला प्रभारी सुभाष वर्मा ने बताया कि दो दिन पूर्व अधिकतम तापमान 22 एवं न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस पर था।
विज्ञापन


इसमें पहाड़ों पर बर्फबारी होने से दो डिग्री की गिरावट आई है। क्षेत्र में भले ही शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है लेकिन नगर में कहीं भी अलाव जलने आरंभ नहीं हुए हैं। जबकि नगरपालिका के अधिकारी चौक-चौराहों पर रात्रि में अलाव जलने के दावे कर रहे हैं। लेकिन स्थिति इसके बिल्कुल उलट है।
विज्ञापन


एक सप्ताह में ऐसे गिरा पारा
 तिथि      अधिकतम        न्यूनतम
 10 जनवरी     11        0.7
 9 जनवरी    13        1.3
 8 जनवरी    12        1
 7 जनवरी    15        2
 6 जनवरी    19        3
 5 जनवरी    21        3
 4 जनवरी    20        3    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें