फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सर्दी में कम बिजली खर्च वाले हीटर और ब्लोअर की बढ़ी मांग

Sat, 13 Dec 2025 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
दुकान पर रख हीटर और ब्लोअर
विज्ञापन
सहारनपुर। सुबह और शाम के समय तो सर्दी बढ़ ही रही है। दिन के समय भी सूर्य की किरणें मध्मम होने लगी है। सर्दी बढ़ने से लोग गिजर, हीटर और ब्लोअर की अधिक खरीदारी हो रोही है। इसमें भी लोग डिजाइन को छोड़ कम बिजली खर्च वाले उत्पाद अधिक पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन




व्यापारियों की माने तो इस बार खरीदारी का पैटर्न बदला है। पहले जहां पर लोग शानदार डिजाइन और लुक वाले उत्पादों की खरीदारी करते थे। तो अब वहीं खरीदार सुरक्षा फीचर, लंबी चलने वाली मशीनें, कम बिजली खपत वाले नए मॉडल्स खरीद रहे हैं। कारोबारियों की माने तो इस बार पीटीसी तकनीक वाला हीटर, क्वाट हीटर के साथ ब्लोअर काफी लोकप्रिय है।
ये न सिर्फ कमरों को जल्दी गर्म करते हैं, बल्कि बिजली का बिल भी कम आता है। विशेषकर मध्यम वर्ग के लोग पांच और चार रेटिंग्स वाले उपकरण पसंद कर रहे हैं। बाजार में 400 से 2000 वॉट तक की रेंज वाले हीटर उपलब्ध है। इसके अलावा ब्लोअर का भी प्रचलन बढ़ रहा है।
विज्ञापन




- बोले व्यापारी



महानगर के इलेक्ट्रानिक्स व्यापारी संदीप जैन ने बताया कि अभी गीजर की अधिक बिक्री हो रही है। आमजन फाइव स्टार रेटिंग्स वाले उपकरण अधिक पसंद कर रहे हैं। यह कम बिजली इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने बताया कि सन हीटर 1700 रुपये है। 1200 से तीन हजार रुपये हैलोजन हीटर उपलब्ध है।



- व्यापारी आजाद सैनी ने बताया कि अधिक सर्दी होने पर हीटर और ब्लोअर की मांग अधिक रहती है। कई लोग पहले ही हीटर और ब्लोअर की खरीदारी कर रहे हैं। गीजर में अधिक क्षमता वाले गीजर की मांग है। जो कम बिजली खर्च करते हो। ऑयल फिल्टर ब्लोअर अधिक पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें