फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के बाद खिली धूप ने दी राहत

विज्ञापन
सहारनपुर में ठंड और कोहरे में स्कूल जाते स्कूली बच्चे - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार की सुबह आसमान पर घना कोहरा छाया रहा, जिस कारण ठंड अधिक रही, लेकिन दोपहर 12 बजे आसमान साफ होने पर सूर्य देव के दर्शन हुए और धूप खिली तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

इस बार फरवरी में भी मौसम अत्यधिक ठंडा बना है। सोमवार को न्यूनतम पांच और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सुबह के समय आसमान पर घना कोहरा छाया रहा। बच्चे ठिठुरते हुए स्कूत पहुंचे। दोपहर 12 बजे आसमान से साफ हुआ और धूप खिल गई, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन शाम के समय चली शीत लहर ने हाड़ कंपा दिए। रात के समय भी मौसम अत्यधिक ठंडा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा और आठ फरवरी को हल्की बारिश भी हो सकती है। पिछले पांच वर्षों की अपेक्षा इस बार फरवरी में मौसम काफी ठंडा बना हुआ है।

सहारनपुर में ठंड और कोहरे में जाते लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें