फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गांव खारीबांस में एक साथ जलीं तीन पीढ़ियों की चिताएं

Thu, 22 Jan 2026 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
गांव खारीबांस के श्मशान घाट में जलती अशोक के परिवार की चिताएं। श्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
नकुड़(सहारनपुर)। सरसावा की कौशिक विहार काॅलोनी में हुई दिल दहला देने वाली घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत से खारीबांस गांव में भी मातम है। मंगलवार देर रात खारीबांस के श्मशान घाट में एक ही कतार में तीन पीढ़ियों की चिताओं को मुखाग्नि दी गई। यह मंजर देख हर किसी की आंखें नम हो गई।
विज्ञापन

अशोक राठी मूलरूप से खारीबांस गांव का रहने वाला था। मंगलवार रात करीब 10:30 बजे अशोक राठी, उसकी मां, पत्नी और दोनों बेटों के शव गांव में पहुंचे। एक के पीछे एक पांच एंबुलेंस शवों को लेकर पहुंचीं और कुछ ही मिनटों में शवों को अर्थियों पर रखकर अंतिम यात्रा निकली, जिसमें पूरा गांव चीख पुकार से गूंज उठा। गांव के श्मशान में एक कतार में पांचों चिताएं लगाई गई और रात करीब 11 बजे पांचों चिताओं को एक कतार में लगाकर मृतक संग्रह अमीन अशोक कुमार के ताऊ के पोते अर्णव ने मुखाग्नि दी। यह मंजर देख वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गई। सबके जुबान पर बस एक हो सवाल था, आखिर ऐसा क्यों हुआ। इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। लोगों का कहना था कि उन्होंने ऐसा खौफनाक मंजर पहले कभी नहीं देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें