फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल जलने के सदमे में किसान की मौत

Thu, 14 Apr 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट
विज्ञापन
रावासौली में जली किसान की फसल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रावासौली गांव में किसान की खेत में इकट्ठा की गई दस बीघा गेहूं की फसल में अचानक लग गई। खून पसीने की कमाई को आंखों के सामने राख होते देख किसान यह सदमा सहन नहीं कर पाया और उसकी मौके पर ही हार्ट अटैक पड़ने से मौत हो गई। किसान के पास यही दस बीघा भूमि है, जिससे वह अपने परिवार का गुजारा कर रहा था। 
विज्ञापन


तहसील बेहट क्षेत्र गांव रावासौली निवासी सोमप्रकाश (50) के पास दस बीघा भूमि है, जिसमें उसने गेहूं की फसल तैयार की थी। दो दिन पहले उसने फसल की कटाई करने के बाद थ्रेसिंग के लिए खेत में ही इकट्ठा कर रखा था। बुधवार की दोपहर में करीब एक बजे अचानक फसल में आग लग गई। पड़ोसी किसानों ने इसकी सूचना सोमप्रकाश को दी।

सोमप्रकाश दौड़ता खेत पहुंचा और आंखों के सामने फसल को जलता देख उसे गहरा सदमा लगा और उसकी मौके पर ही दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। ग्राम प्रधान अमित कुमार ने बताया कि डॉक्टर ने सोमप्रकाश की मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया है। उन्होंने बताया कि सोमप्रकाश के पास गुजारा करने के लिए यहीं दस बीघा भूमि थी। इस बार उसने इसमें गेहूं बोया था।
विज्ञापन


फसल तैयार होने के बाद अचानक जलने का सदमा वह सहन नहीं कर पाया। मृतक सोमप्रकाश का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। सोमप्रकाश की मौत के बाद से परिजन गहरे सदमे में है। ग्राम प्रधान समेत अन्य ग्रामीणों ने मृतक किसान के परिवार के लिए प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। 
विज्ञापन


अधिकारी कहिन
किसान की सदमे से मौत की सूचना मुझे नहीं मिली है। मैं हलका लेखपाल को भेजकर जांच कराऊंगा। 
- योगेंद्र यादव तहसीलदार बेहट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें