सहारनपुर महानगर में भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। हरे कृष्ण और हरे राम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। विभिन्न जगहों पर पुष्प वर्षा से यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। भगवान के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।
श्री रामलीला भवन से भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा का शुभारंभ मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल और मेयर संजीव वालिया ने किया। इससे पूर्व भगवान को 56 भोग अर्पित किए गए। रथयात्रा भगत सिंह चौक, मोरगंज बाजार, नेहरू मार्केट, घंटाघर, कोर्ट रोड, दिल्ली रोड होते हुए आवास-विकास स्थित हरि मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई।
श्रद्धालु रस्से भगवान के रथ को खींच रहे थे। घंटाघर पर हाइड्रोलिक मशीन से मुुकेश सेठी और उनके परिवार ने भगवान जगन्नाथ को 56 भोग अर्पित किए। दीवानी कचहरी पर तीरथ दास मेहता परिवार द्वारा महाआरती की गई, जिसका प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया।
गाजियाबाद इस्कॉन से आए भक्तों के हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण-कृष्ण, हरे हरे और हरे राम, हरे राम, राम-राम, हरे-हरे के जयकारों से श्रद्घालु झूम उठे। रास्ते में कई जगहों पर व्यापारियों द्वारा स्टाल लगाकर प्रसाद वितरति किया गया और पुष्प वर्षा से रथयात्रा का जोरदार स्वागत हुआ।
भारतीय जागरूक नागरिक मंच के अध्यक्ष सर्वेश मित्तल, मनोज धीमान, मनुज तायल, प्रणव शर्मा, विनय गुप्ता, रघुनाथ प्रसाद बंसल ने रामलीला भवन में प्रसाद वितरित किया। इस दौरान विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।
श्री जगन्नाथ रथ यात्रा समिति के चेयरमैन भारत कर्णवाल, सांसद राघव लखनपाल शर्मा, विधायक संजय गर्ग, नरेश सैनी, प्रदीप चौधरी, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, महावीर राणा, एसडीए के वीसी मनोज कुमार, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी सतीश मिश्रा, नगरायुक्त गौरव वर्मा, सुरेशवर दास, विशाल कर्णवाल, ऋषि कर्णवाल, अंकित कर्णवाल, नवीन मक्कड़, रम्मी धवन, संजीव कर्णवाल, ललित पोपली, संजय कर्णवाल, संजीव शर्मा, प्रवेध धवन, रोशन लाल, राकेश नारंग, महेंद्र तनेजा, राम भक्त वालिया, हरिओम प्रकाश अहलूवालिया, घनश्याम वालिया, विराट कर्णवाल, शमशेर कर्णवाल आदि मौजूद रहे।