फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नगर निगम की गोशाला में छात्राओं ने गोबर से बनाए दीये और बंदनवार

Sat, 04 Oct 2025 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय सांवलपुर नवादा की छात्राओं ने गोबर से दीये और बंदनवार बनाई। मौका था मिशन शक्ति के तहत नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा उपवन गोशाला के भ्रमण का। छात्राओं ने गोशाला द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों के बनने की प्रक्रिया भी देखी, साथ ही खुद भी कई तरह के उत्पाद तैयार करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

नवादा रोड स्थित गोशाला पहुंची छात्राओं के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इसका शुभारंभ क्षेत्रीय पार्षद मोहर सिंह, निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी तथा गोशाला प्रभारी डॉ. संदीप मिश्र व प्रधानाध्यापक ने फीता काटकर किया। डॉ. संदीप मिश्रा द्वारा छात्राओं को गोशाला में गोबर और गोमूत्र से तैयार किए जा रहे उपयोगी उत्पादों की जानकारी दी गई। छात्राओं को बताया कि गोशाला को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। उत्पादों को तैयार करने की वजह से ही गोशाला प्रदेश ही नहीं, देश में अलग पहचान रखती है। इसके बाद छात्राओं को कार्यशाला में अनेक उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। छात्राओं ने सुंदर दीये और बंदनवार तैयार की। मुख्य सफ़ाई एवं खाद्य निरीक्षक परमानंद, इंद्रपाल व सफ़ाई निरीक्षक राजबीर आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें