फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में बवाल न करा दे पुराने शहर का जाम

Fri, 13 Oct 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
शहर में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में त्योहारी सीजन में पुराने शहर से गुजरना जाम में फंसना है। यहां पर हर समय जाम लगा रहता है और जाम में फंसे लोग रोजाना ही आपस में उलझते हैं। जिससे किसी भी दिन शहर में बवाल हो सकता है। 
विज्ञापन


मोरगंज, सराफा बाजार, कक्कड़ गंज, दालमंडी पुल, रानी बाजार, दीनानाथ मार्केट, नखासा बाजार समेत अनेक बाजार ऐसे हैं, जिनसे होकर गुजरने पर जाम में फंसने से नहीं बच सकते। इन बाजारों की सड़कें अब संकरी गलियां बन चुकी हैं।

जहां से रिक्शे भी आमने-सामने आ गए तो फंसना निश्चित है। जबकि यहां पर कई बार बुग्गियां तक सामान लेकर दुकानों पर पहुंचकर माल उतारतीं हैं। जिस जाम की हालत ओर भी बुरी हो जाती है।
विज्ञापन


इन बाजारों में लगभग रोजाना ही जाम में फंसे लोग एक दूसरे पर झल्लाते हुए भिड़ रहे हैं और मारपीट तक हो रही है। त्यौहारी सीजन में हाल ओर भी बुरा है। इन बाजारों में मिश्रित आबादी और दुकानें हैं। जिसके चलते यहां समय बवाल की आशंका बन गई है। पुराने शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें