फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब की बिक्री के विरोध में हंगामा

Fri, 10 Jun 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
Women protest that rocked raw alcohol sales. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान के गांव बुढ्ढाखेड़ा संतलाल की महिलाओं ने कच्ची शराब के विरोध में थाने पर हंगामा किया। बच्चों के साथ थाने पर पहुंची महिलाओं ने गांव में कच्ची शराब का कारोबार बड़े पैमाने पर होने की शिकायत करते हुए इसे बंद कराने और करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


महिलाएं भीम युवा संगठन के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में  थाने पहुंची और उन्होंने गांव में कच्ची शराब की बड़े पैमाने पर बिक्री किए जाने का हंगामा किया। महिलाओं का आरोप है, कि गांव में खुले आम जगह-जगह कच्ची शराब बेची जा रही है।

शाम के समय अन्य गांवों के शराबी भी उनके गांव में आकर शराब पीते है, जिससे महिलाओं का घर से बाहर निकलना भी दुश्वार हो गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है, कि पुलिस सब कुछ जानते हुए भी शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। 
विज्ञापन


 ग्राम प्रधान पूनम देवी, गुड्डी, सुनीता, बालेश, पूजा, नरेशो, बबली, संत्तो, कमलेश, भरत सिंह, रविंद्र, गुरुदयाल, अक्षय कुमार, अमरदीप, अतुल कुमार आदि का कहना था कि गांव में बाहर से कच्ची शराब के सप्लायर यहां आकर शराब की सप्लाई करते है।

यदि पुलिस ईमानदारी से उनके विरुद्ध कार्रवाई करें तो इस कारोबार पर रोक  लगाई जा सकती है। महिलाओं व ग्रामीण बाद में थाना प्रभारी से मिले और उन्हें शिकायती पत्र देकर कच्ची शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। थाना प्रभारी ने कहा कि शराब की बिक्री करने वालों को बख्शा नहीं जाएगी। उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें