फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एक माह में 9536 लोगों ने कार्ड बनवाकर ली पांच लाख के इलाज की गारंटी

Sat, 27 Dec 2025 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एक महीने तक चलाए गए विशेष अभियान में 9536 पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इनमें 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के 3202 आयुष्मान कार्ड बने। अब इन पात्र लाभार्थियों का पांच लाख रुपये तक का इलाज फ्री होगा।
विज्ञापन

जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना 23 सितंबर 2018 से चल रही है। इसमें 16,45,445 पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य है। अब तक 12 लाख से अधिक लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। इस योजना के तहत 100 से अधिक सरकारी और निजी अस्पताल अनुबंध हैं। स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान कार्ड बनाने का विशेष अभियान 25 नवंबर को शुरू हुआ था, जो 25 दिसंबर तक चला।
पात्र लाभार्थियों ने एसबीडी जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, सीएचसी, अनुबंध अस्पतालों, राशन डीलरों और जनसेवा केंद्रों पर पहुंचकर आयुष्मान कार्ड बनाए गए। 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग आयुष्मान कार्ड बनवाने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। बुजुर्गों के अब तक 40 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। एक माह के अभियान में 3202 बुजुर्गों ने आयुष्मान कार्ड बनवाकर पांच लाख तक के इलाज की गारंटी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें