फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में चल रहे लिंग परीक्षण का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर के शिवालिक विहार स्थित मकान में लिंग परीक्षण का अवैध धंधा चल रहा था। करनाल से आई टीम ने स्थानीय अधिकारियों को जानकारी देने के बाद छापा मारा। मौके से चार लोगों को पकड़ा गया और लिंग परीक्षण में प्रयोग होने वाली पोर्टेबल मशीन सहित अन्य उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर बाद करनाल से डिप्टी सिविल सर्जन डाक्टर नरेश शर्मा, डॉ. संजीव, डॉ. मनिंदर आदि अपनी टीम के साथ सहारनपुर पहुंचे। सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र स्थित शिवालिक विहार में मकान पर छापा मारा गया। वहां पर शामली की आशा वर्कर एक गर्भवती को लेकर पहुंची थी, जिसके गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग परीक्षण कराया गया। इसी दौरान टीम ने वहां से चार लोगों को पकड़ लिया।
डॉ. नरेश शर्मा ने बताया कि काफी दिन से यह सूचना मिल रही थी कि करनाल की गर्भवतियों के पेट में पल रहे बच्चे के लिंग परीक्षण का कार्य सहारनपुर में हो रहा है। इन्हीं सूचनाओं के आधार पर छापा मारने के लिए टीम गठित की गई। घर के अंदर पोर्टेबल मशीन से जांच की जा रही थी। उक्त मशीन को भाकला गांव निवासी प्रदीप कुमार संचालित करता है। मौके से ढाई हजार रुपये नकदी भी बरामदगी हुई। यह वही नोट थे जिनका विवरण टीम ने पहले से नोट किया हुआ था। डॉ. नरेश शर्मा ने बताया कि स्थानीय चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की गई है। यह भी पता चला है कि उक्त लोगों के द्वारा रोजाना तीन से चार जांच यहां पर कराई जा रही थीं। उधर, सदर बाजार कोतवाली पुलिस का कहना है कि अभी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें