देवबंद। मानकी गांव में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। मानकी और सांपला वक्काल की टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें मानकी की टीम ने मैच जीतकर ट्राॅफी पर कब्जा किया। सांपला वक्काल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 106 रन का लक्ष्य मानकी की टीम के सामने रखा। इसका पीछा करते हुए मानकी की टीम ने मात्र आठ ओवर में पांच विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। खिलाड़ी जीवा ने 55 रन की नाबाद पारी खेली और वह प्लेयर आफ द मैच रहे। मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव सुशील गुर्जर और अहसान प्रधान ने विजेता टीम को ट्राॅफी और 11 हजार रुपये, उप विजेता टीम को सात हजार रुपये की धनराशि पुरस्कार के रूप में देकर सम्मानित किया।
सुशील गुर्जर ने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ ही खेलों को भी जीवन में अपनाना चाहिए। टूर्नामेंट आयोजक नदीम व साकिब ने अतिथियों का आभार जताया। संवाद