दिल्ली पब्लिक स्कूल में इंटर स्कूल बेटमिंटन प्रतियोगिता में ट्राफी के साथ विजेता खिलाड़ी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित अंतर विद्यालीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में 22 विद्यालयों के 150 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर दम खम दिखाया। समापन पर विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
अंडर-13 बालकों में पाइनवुड स्कूल के सार्थक पहले, दिल्ली पब्लिक स्कूल के अक्षत दूसरे और हाइलैंड हॉल स्कूल के अभय राणा तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 बालकों में पाइनवुड स्कूल के राजवर्धन ग्रोवर ने पहला, जीआईएस के ध्रुव अग्रवाल ने दूसरा तथा सेंट मैरी एकेडमी के शब्द त्यागी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-13 बालिकाओं में जीआईएस की नंदनी यादव पहले, पाइनवुड स्कूल की अर्शिया दुआ दूसरे तथा रेनबो स्कूल की किंजल राठौर तीसरे स्थान पर रही। अंडर-17 बालिकाओं में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की वैष्णवी नामदेव ने पहला, पाइनवुड स्कूल की निकिता सैनी ने दूसरा तथा ब्राउनवुड स्कूल की मलिका साबा ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य सुरेखा सिंह ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी। साथ ही मेहमानों का आभार व्यक्त किया।