फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आतंक का पर्याय बन चुका था इमरान, सरसावा में डाली थी डकैती

Tue, 07 Oct 2025 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शामली जिले के थानाभवन का रहने वाला बदमाश इमरान पश्चिमी यूपी के चार जिलों में आतंक का पर्याय बन चुका था। उसके खिलाफ डकैती, लूट, गैंगस्टर एक्ट के 16 मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह में आठ से 10 सदस्य हैं। इमरान ने पिछले महीने सरसावा में व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर डकैती डाली थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बदमाश इमरान पर सहारनपुर में सबसे ज्यादा आठ मुकदमे दर्ज हैं। 18 सितंबर 2025 को सरसावा के झबीरण गांव में बदमाश इमरान ने अपने साथियों के साथ मिलकर आटा चक्की व टेंट व्यापारी दर्शनलाल गुप्ता के परिवार को बंधक बनाकर डकैती डाली थी। बदमाश दीवार कूदकर घर में घुसे थे। महिलाओं के कुंडल झपट लिए थे। यहां तक बदमाशों ने गद्दे व तकिए भी चाकू से फाड़ दिए थे।
इसके अलावा वर्ष 2023 में बड़गांव के नूनाबड़ी में इमरान अपने साथियों के साथ डकैती डालने आया था लेकिन लोगों के जागने पर कामयाब नहीं हो सका था। तब ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ा भी था।
विज्ञापन

इमरान के खिलाफ मेरठ में एक, मुजफ्फरनगर दो, शामली में चार और सहारनपुर में नौ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2023 में इमरान ने एक के बाद एक ताबड़तोड़ वारदात को अंजाम दिया था। देवबंद थाने से गैंगस्टर की कार्रवाई शुरू हुई थी।
n दो साल पहले पहले रखा था अपराध की दुनिया में कदम : मुठभेड़ में ढेर हुए एक लाख रुपये के इनामी बदमाश इमरान ने दो साल पहले ही अपराध की दुनिया में कदम रखा था। वर्ष 2023 में कुख्यात कुर्बान गैंग में इमरान शामिल हुआ था। इसके बाद सहारनपुर, शामली, मेरठ और मुजफ्फरनगर में डकैती डाली थी। इमरान, महताब, कुर्बान, खलील, मोनी, शोएब, शाहूद उर्फ सोनू, असलम उर्फ कनिया ने गैंग बना रखा है।
विज्ञापन

कुर्बान के जेल जाने के बाद इमरान ने गैंग की कमान संभाल रखी थी। मुठभेड़ में मारे गए इमरान और महताब दोनों सोंटा रसूलपुर गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें