फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: युवाओं के लिए मिसाल है किसान शुभावरी चौहान, 40 एकड़ जमीन पर कर रही जैविक खेती

Wed, 30 Oct 2024 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

गांव कोठड़ी बहलोलपुर की शुभावरी चौहान पुश्तैनी जमीन पर खुद खेती करती है। पूरा परिवार पढ़ा लिखा है। लेकिन शहर जाने के बजाय गांव में खेती करना चुना। वह खुद ही ट्रैक्टर चलाती है और खाद-पानी आदि का पूरा हिसाब रखती है।
विज्ञापन
शुभावरी चौहान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवालिक के छोटे से गांव कोठड़ी बहलोलपुर की शुभावरी चौहान ने अपनी पुश्तैनी 40 एकड़ जमीन पर जैविक खेती कर एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। खास तौर पर बिना केमिकल वाला आम शुभावरी की खास पहचान है। जिले के उन्नतशील किसानों ने शुभावरी की गिनती होती है।
विज्ञापन

युवा किसान शुभावरी ने बताया कि उनके पिता ने एग्रीकल्चर से एमएससी की है, जबकि मां ने भी एमए किया है। इसके बावजूद उन्होंने शहर जाने की बजाय गांव में खेती करने को चुना। वो ही उनकी प्रेरणा का स्त्रोत बने। आज शुभावरी जैविक खेती करती हैं और खुद ही ट्रैक्चर चलाती है। 

उन्नतशील किसानों को मुफ्त दिए बीज

उद्यान विभाग ने एकीकृत बागवानी विकास मिशन एवं औद्योगिक विकास योजना के तहत सब्जियों के उन्नतशील बीज वितरित किए। संकर शाकभाजी एवं मसाला क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम के तहत कंपनी बाग में किसान मेले का आयोजन किया गया। 
 

किसान मेले में जिला उद्यान अधिकारी गमपाल सिंह ने किसानों को शाकभाजी बीज उत्पादन के तकनीकी की जानकारी दी। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, पोपिन चौधरी, रामेंद्र राणा एवं जिला पंचायत सदस्य वेदपाल ने पंजीकृत कृषकों को बीज वितरण किया। इसमें 252 किसानों ने भाग लिया। 
 
विज्ञापन

एकीकृत बागवानी विकास योजना अन्तर्गत 118 कृषकों को प्याज, 15 को टमाटर, 11 को पत्तागोभी एवं 16 कृषकों को फूलगोभी का बीज उपलब्ध कराया गया। इस दौरान ग्राम डकरावर कलां से बिजेंद्र कुमार, कोठड़ी बहलोलपुर से शुभावरी चौहान, गंगोह से नरेंद्र कुमार, बोहड़पुर से पंकज आदि को निशुल्क बीज दिया गया। वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक रवि प्रकाश, भूपेंद्र कुमार, उद्यान निरीक्षक आरके सिंह, सहायक उद्यान निरीक्षक सुमित कुमार, उद्यान सलाहकार नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें