फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में लाएं सुधार: आशा

विज्ञापन
नानौता क्षेत्र में आयोजित पोषण चौपाल के दौरान गर्भवती महिलाएं गोद भराई के दौरान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। पोषण पखवाड़े के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किए। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी ने कहा कि कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाना ही विभाग की प्राथमिकता है। कुपोषण पखवाड़े को सजगता से सफल बनाएं।
विज्ञापन

नानौता विकासखंड के गांव बुंदूगढ़ में पोषण चौपाल का शुभारंभ जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी व यूनिसेफ के मंडलीय समन्वयक रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। इस मौके पर सात गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई। इसके साथ ही स्वास्थ्य पोषण दिवस का भी निरीक्षण किया, जिसमें आंगनबाड़ियों से कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों के चिह्नीकरण की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान आयुष विभाग से डॉ. अरुण कुमार, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी नानौता शिमला चौधरी मौजूद रहे। निरीक्षण में बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाने वाली जरूरी दवाएं नहीं मिलीं। मौके पर आयरन सिरप, फोलिक एसिड की गोलियां, रक्त जांच की मशीन नहीं थी और ग्लूकोमीटर की मशीन खराब थी। यूनिसेफ के मंडल समन्वय व जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी नानौता से दवाएं उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें