फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों से बाजारों तक दिखा महाबंदी का असर

विज्ञापन
संपूर्ण महा लॉकडाउन के दौरान बंद पड़ा नेहरू मार्केट तिब्बत बाजार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। अनलॉक टू के पहले रविवार को महा बंदी का असर सड़कों से बाजारों तक में नजर आया। प्रमुख बाजारों में सभी प्रतिष्ठान बंद रहे। सड़कों पर लोगों की आवाजाही बेहद कम रही। पेट्रोल पंप, दवा, चिकित्सा जैसी जरूरी सेवाओं की ही अनुमति होने के कारण ज्यादा गतिविधियां नजर नहीं आईं। शहर से कब्जों को जाने वाले कुछ लोग रोडवेज बस अड्डों और सड़कों पर परेशान नजर आए।
विज्ञापन

शहर के रानी बाजार, रायवाला, नेहरू मार्केट, शहीद गंज, मोर गंज, कक्कड़ गंज, सराफा बाजार, जामा मस्जिद सहित अन्य क्षेत्रों का ऐसा ही हाल रहा। मोर गंज और शहीद गंज में दुकानों में पानी के कारण खराब सामान निकालने के लिए कुछ व्यापारी और लोग जरूर नजर आए। इस महा बंदी से पहले व्यापारियों का कड़ा विरोध भी सामने आ चुका है। शनिवार को ही रायवाला में व्यापारियों ने दाएं और बाएं की बजाय पूरा बाजार एक साथ खोलने को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। वहीं, नेहरू मार्केट और श्रीराम चौक के व्यापारियों ने बंद दुकानों के बाहर फेरियों को हटवा दिया था।
इसके अलावा कुछ व्यापारियों ने रविवार को ही महा बंदी की बजाय पहले की तरह साप्ताहिक बंदी के सिस्टम को लागू करने की मांग की थी। व्यापारियों के इस रुख को देखते हुए पुलिस टीमें अलर्ट रहीं। हालांकि पुलिस प्रशासन की सख्ती के कारण रविवार को महा बंदी का पूरा असर रहा और प्रतिष्ठान नहीं खोले गए। बाजारों के अलावा घंटाघर चौक, हकीकत नगर, कलक्ट्रेट तिराहा, झंडा चौक सहित अन्य क्षेत्रों में सड़कों पर घूमने वालों के चालान भी काटे गए। सिविल और यातायात पुलिस ने अनावश्यक रूप से घूमने वालों पर यह कार्रवाई की।

संपूर्ण महा लॉकडाउन के दौरान घंटाघर अंबाला रोड़ पर पसरा सन्नाठा- फोटो : SAHARANPUR

संपूर्ण महा लॉकडाउन के दौरान सबसे व्यस्थ रहने वाला बाजोरिया पुल पर पसरा सन्नाठा- फोटो : SAHARANPUR

संपूर्ण महा लॉकडाउन के दौरान देहरादून रोड़ पर पसरा सन्नाठा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें