फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइक्रोबायोलॉजी बीएससी में छवि को विवि में तीसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव। जिले के सिसौनी गांव की बेटी छवि राणा ने माइक्रोबायोलॉजी से मेरठ विश्वविद्यानलय के टॉप फाइव में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उसकी इस उपलब्धि से परिजनों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

सिसौनी निवासी किसान जनेश सिंह की बेटी छवि राणा वर्तमान में जेपी इंस्टीट्यूट नोएडा में एमएससी माइक्रोबायोलॉजी से पढ़ाई कर रही है। एक सप्ताह पहले बीएससी फाइनल का रिजल्ट आया था। सीसीएसयू मेरठ ने छात्र छात्राओं की टाप फाइव सूची जारी की। इसमें छवि राणा ने 79. 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। छवि की माता ममता देवी ने बताया कि छवि शुरू से ही पढ़ाई में होनहार है। छवि ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर एक्टिव है। वह आठ से दस घंटे तक नियमित पढ़ाई करती है। पिता जनेश राणा ने बताया कि 9 मार्च को सीसीएसयू मेरठ में होने वाले दीक्षांत समारोह में अन्य छात्र छात्राओं के साथ छवि राणा को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें