फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गणेशपुर टोल प्लाजा पर बना दी अवैध पार्किंग, लग रहा जाम

Wed, 27 May 2026 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया है, लेकिन गणेशपुर टोल के पास कुछ लोगों ने इस पर अवैध पार्किंग ही बना दी। टोल प्लाजा पर बने ढाबों और रेस्टोरेंट के बाहर सड़क किनारे खड़े वाहन जाम की वजह बन रहे हैं। खासकर वीकेंड पर इन वाहनों से घंटों जाम लग रहा है, लेकिन कोई देखने वाला नहीं है।
विज्ञापन

दरअसल, गणेशपुर टोल प्लाजा के पास बड़ी संख्या में ढाबे और रेस्टोरेंट बने हैं। इनके पास पार्किंग की अपनी कोई जगह नहीं है। इन पर अक्सर बड़ी संख्या में वाहन खड़े होते हैं, जो सड़क पर ही अतिक्रमण किए रखते हैं। इनसे लगातार यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। हालात ऐसे हैं कि कई बार घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि छुट्टी के दिनों में वाहनों की संख्या बढ़ने से स्थिति और गंभीर हो जाती है।
टोल प्लाजा पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ते ही ढाबों के बाहर खड़े वाहन सड़क को संकरा कर देते हैं, जिससे स्थिति और विकट हो जाती है। कई बार एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहन भी जाम में अटक जाते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। टोल प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि टोल प्लाजा के आसपास अवैध पार्किंग पर सख्ती से रोक लगाई जाए और ढाबों व रेस्टोरेंट के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें