फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टों की आड़ में किया जा रहा है अवैध खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टों की आड़ में चल रहा अवैध खनन
विज्ञापन

बेहट। पट्टों की आड़ में अवैध खनन किया जा रहा है। मायापुर रूपपुर (बादशाहीबाग) में आवंटित खनन पट्टे में रवन्नों से अधिक खनिज निकाले जाने की शिकायत पर एसडीएम द्वारा की गई जांच में इसका खुलासा हुआ। एसडीएम ने पट्टा धारक एवं दो स्टोन क्रशर मालिकों के खिलाफ खनन विभाग को रिपोर्ट भेजी है। उधर, हिंदूवाला में भी निरीक्षण के दौरान खनन पट्टे पर कैमरे नहीं मिले।
विज्ञापन

अब पट्टों की आड़ में अवैध खनन किया जा रहा है। मायापुर रूपपुर में आवंटित खनन पट्टे पर नियमों की अनदेखी कर खनन जारी था। इसकी शिकायत मिलने पर बुधवार की देर शाम जब एसडीएम दीप्ति देव जांच के लिए मौके पर पहुंचे, तो रवन्नों से कहीं ज्यादा खोदाई कर खनिज निकाला गया था। एसडीएम के मुताबिक पट्टा धारक के पास 23 रवन्ने थे, जबकि खोदाई कर निकाले गए खनिज का परिवहन बड़ी मात्रा में किया जाना पाया गया। एसडीएम ने बताया, कि खनिज मायापुर रूपपुर में ही संचालित चौधरी एवं महाराजा स्टोन क्रशर पर डाला गया है। पट्टा धारक एवं क्रशर मालिकों के खिलाफ खनन विभाग को रिपोर्ट भेजी गई है। उधर, हिंदूवाला में आवंटित खनन पट्टे पर भी एसडीएम के निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरे नहीं मिले। एसडीएम के अनुसार पट्टाधारक ने बताया कि उसने पट्टे पर कैमरे न लगाकर ऊपर की तरफ बड़ा कैमरा लगाया है, जिससे पूरा पट्टा कवर हो रहा है। एसडीएम ने कैमरे की डीवीआर के बारे में पूछा, तो मौके पर डीवीआर नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें