फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी में नहीं रुक रहे अवैध निर्माण

विज्ञापन
विकास प्राधिकरण कार्यालय - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी में नहीं रुक रहे अवैध निर्माण
विज्ञापन

सहारनपुर। स्मार्ट सिटी में विकास प्राधिकरण अवैध कालोनियों और निर्माणों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। वर्तमान में शहर के चारों ओर दो दर्जन से अधिक अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं। खास बात यह है कि जानकारी होने के बावजूद प्राधिकरण अनजान बना है।
प्राधिकरण सूत्रों के अनुसार जोन छह में मानकमऊ के पास एक अनधिकृत कॉलोनियां काटी जा रही हैं। इसी जोन में लेबर कालोनी में कई शोरूम बिना नक्शा पास कराए तैयार किए जा चुके हैं। जोन दो में एक दुकान का नक्शा पास कराकर पूरा होटल तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा एक मार्केट बनाई गई है। इसी जोन में नखासा बाजार में सील तोड़कर पुन: निर्माण चल रहा है। इसमें दुकानें बेच भी दी गई हैं। घंटाघर के पास ही एक व्यवसायिक भवन पर 16 वर्ष पहले सील लगाई गई थी। तब से विकास प्राधिकरण द्वारा आगे की कार्रवाई नहीं की गई। सील के बावजूद मार्केट में दुकानदारों ने अपनी दुकानें पड़ोसी दुकानदार को बेच दी हैं। यहां अंदर ही अंदर निर्माण करा रहा है।
विज्ञापन

जोन तीन में बेहट रोड पर कालोनी काटी जा रही है। विकास प्राधिकरण के अधिकारी विकास प्राधिकरण के परिक्षेत्र में नहीं होने की बात कह कर मामले को दबा रहे हैं। शकलापुरी मार्ग पर एक साथ कई कॉलोनियां काटी जा रही हैं। इनमें से कई अनाधिकृत हैं। जोन चार में एक अनधिकृत कालोनी की जानकारी प्राधिकरण को है। 90 फीसदी प्लॉट बिक चुके हैं। मगर कार्रवाई नहीं हो रही है। लिंक रोड पर आवासीय नक्शा पास कराकर व्यवसायिक निर्माण किया गया है। सील लगने के अगले ही दिन सील तोड़कर फिर निर्माण जारी है।
कार्रवाई पर उठ रहे सवाल
प्राधिकरण लगातार अवैध निर्माणों पर ध्वस्तीकरण और सील की कार्रवाई करता आ रहा है। मगर इसमें भी खेल होने की चर्चा है। सूत्रों ने बताया कि बेहट रोड पर एक ओर जहां कुछ निर्माणों को नोटिस जारी करने और सील करने की कार्रवाई हुई हैं, वहीं अनेक निर्माण अवैैध रूप से कर लिए गए हैं, जो अब भी जारी हैं। शकलापुरी मार्ग पर करीब डेढ वर्ष पहले कई मकान और दुकानें ध्वस्त कर दी गई थीं, जबकि एक कॉलोनी के बीचोंबीच खड़ी तीन मंजिला इमारत और अन्य व्यवसायिक निर्माणों पर आज तक कार्रवाई नहीं हो सकी है।
स्थायी अफसर तक नहीं प्राधिकरण में
- विकास प्राधिकरण एक महत्वपूर्ण विभाग है, मगर सरकार के पास प्राधिकरण के लिए स्थाई अधिकारी नहीं हैं। एसडीए के वीसी रहे सुखलाल भारती के स्थानांतरण के बाद से नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह कार्यवाहक वीसी हैं, जिन पर नगर निगम के अलावा स्मार्ट सिटी का भी जिम्मा है। ऐसे में वह पूरा समय प्राधिकरण को नहीं दे पा रहे हैं। इसी तरह मार्च 2017 में सचिव रहे एसके शर्मा की सेवानिवृत्ति के बाद से सचिव की जिम्मेदारी एफओ विजय शुक्ला संभाल रहे थे, मगर अब उनका भी स्थानांतरण हो गया है। फिलहाल सचिव की भी कुर्सी खाली है।
विज्ञापन

- शहर में अवैध निर्माणोें पर कार्रवाई होती रही है। जहां अवैध निर्माण चल रहे हैं। उनसे संबंधित अवर अभियंताओं से जानकारी जुटाकर कार्रवाई की जाएगी। सील तोड़कर किए जा रहे अवैध निर्माणों पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- ज्ञानेंद्र सिंह, कार्यवाहक उपाध्यक्ष, सहारनपुर विकास प्राधिकरण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें