फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी से मिला आईआईए का प्रतिनिधिमंडल, समस्या बताई

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला पंचायत की ओर से पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों को टैक्स वसूली के लिए नोटिस भेजे जाने से खफा इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिलाधिकारी अखिलेश सिंह से मुलाकात की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय में आईआईए के चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना ने जिलाधिकारी को बताया कि जिला पंचायत ने वर्ष 2020-21 में टैक्स को लेकर नोटिस जारी किए थे। अब उसे लेकर सभी उद्यमियों के विरुद्ध न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां मुकदमा कर दिया है। जिसके समन की तामील अब पुलिस करा रही है, जबकि मंडलीय उद्योग बंधु एवं जिला उद्योग बंधु बैठक में इस नोटिस पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके जिला पंचायत नोटिस और मुकदमों की कार्रवाई कर रही है। जिला उद्योग बंधु के संयोजक अनूप खन्ना ने जिलाधिकारी को बताया कि यूपीसीडा द्वारा पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई है। पुलिस चौकी, पानी निकासी हेतु नाले का निर्माण अभी तक नहीं हुआ है। वहां के उद्यमी लगातार यूपीसीडा टैक्स दे रहे हैं। दूसरी तरफ जिला पंचायत भी वहां के उद्यमियों को टैक्स वसूली के लिए नोटिस भेज रही है। इससे वहां के उद्यमियों पर टैक्स की दोहरी मार पड़ रही है। जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि उद्यमियों की समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। डीएम से मिलने वालों में राष्ट्रीय सचिव संजय बजाज, हरियाणा राज्य प्रभारी आरके धवन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील सैनी, आकाश जाटव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें