फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी और एसएसपी ने की बाजारों में गश्त

विज्ञापन
नेहरू मार्केट में गश्त करते आईजी व एसएसपी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। शनिवार की देर शाम आईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह और एसएसपी आकाश तोमर ने पुलिस फोर्स के साथ मुख्य बाजारों में पैदल गश्त की। इसके साथ ही संबंधित थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

आईजी और एसएसपी ने घंटाघर, नेहरू मार्केट, प्रताप मार्केट, चौक फव्वारा, शहीद गंज बाजार और मोरगंज बाजार में पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त की। इसके साथ संबंधित थाना प्रभारियों और सीओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आईजी ने कहा कि संदिग्ध लोगों की निगरानी की जाए। आवश्यकता पड़े तो थाने पर लाकर भी पूछताछ की जाए। अगर कोई व्यक्ति माहौल खराब करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए। गश्त के दौरान एसपी सिटी राजेश कुमार, सीओ अजेंद्र, नगर कोतवाली, कोतवाली मंडी प्रभारी सहित कई चौकियों के इंचार्ज भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें