फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदियों में कचरा डाला तो लगेगा जुर्माना, होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी में नदियों और नालों में कचरा डालने पर ना केवल नगर निगम जुर्माना वसूलेगा, बल्कि एफआईआर भी दर्ज कराएगा। नगर निगम ने नदियों की सफाई के लिए अभियान की शुरूआत शुक्रवार से कर दी। करीब आधा दर्जन लोगों पर कूड़ा डालने पर तीन हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

पांवधोई और ढमोला नदी शहर के बीच से होकर गुजरती हैं। दोनों ही नदियां शहरी क्षेत्र में पूरी तरह दूषित हो चुकी हैं। इसकी एक वजह लोगों खासकर दुकानदारों और रेहड़ी व थड़ा स्वामियों द्वारा नदी में कचरा डालना है। नगर निगम ने शुक्रवार से नदियों से कचरा निकालना शुरू कर दिया है। पहले चरण में कचरा खासकर पुलों के पिलरों में अटका कचरा निकालने का काम शुरू किया गया है। शुक्रवार को ढमोला नदी के पुलों के नीचे से कचरा निकाला गया। छह लोगों पर कचरा डालने पर पांच-पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया। भविष्य में किसी भी व्यक्ति के नदियों में कचरा डालता पकड़े जाने पर जुर्माने के साथ ही एफआईआर दर्ज कराने का निर्णय लिया गया है। अभियान में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके त्रिपाठी, मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर व निरीक्षक अमरीश शामिल रहे। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने लोगों से सफाई व्यवस्था बनाने में सहयोग की अपील की है। नदियों और शहर को गंदा करने वालों पर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें