सहारनपुर। अगर आपको जरूरी काम है तो ट्रेन का सफर बिल्कुल न करें। इस समय कोहरे के कारण अधिकांश ट्रेनें समय की पटरी से उतर गई हैं। मंगलवार को जनशताब्दी, हिमगिरी एक्सप्रेस सहित 12 ट्रेनें लेट पहुंची। चार ट्रेनें निरस्त रही और कई ट्रेनें रूट बदलकर चल रही हैं। ऐसे में यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
22423 गोरखपुर-अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12 घंटे, 22445 कानपुर-अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस 11:50 घंटे, 14511 नई दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी एक्सप्रेस 4:46 घंटे, 22446 अमृतसर-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस 8:54 घंटे की देरी से सहारनपुर में पहुंची। इनके अलावा 12332 जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस 3:14 घंटे, 14646 जम्मूतवी-जैसलमेर शालीमार एक्सप्रेस 2:19 घंटे, 14511 प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस 2:18 घंटे, 12054 अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस 2:04 घंटे, 12238 जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस 3:32 घंटे की देरी से आई।
हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस, मुंबई-अमृतसर गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस, दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय पर नहीं पहुंची। अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस, बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस अप-डाउन व अंबाला कैंट-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस निरस्त रही। जम्मूतवी-टाटानगर एक्सप्रेस का रूट बदल दिया गया है। कोहरे के कारण ट्रेनें निरस्त होने और लेटलतीफी के चलते रोजाना सैकड़ों यात्री टिकट रद्द करा रहे हैं।