फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में पत्नी की कर दी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले गला दबाया, फिर चाकू से गले पर किए प्रहार, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। दो माह से अपने मायके कोरी माजरा में रह रही पत्नी साथ चलने को राजी नहीं हुई तो पति ने पहले उसका गला दबाया और फिर से चाकू से प्रहार कर जान ले ली। परिजनों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्यारोपी कृष्णकुमार को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

मरने वाली प्रियंका (20) स्व. पाल सिंह की पुत्री थी। चार-पांच माह पहले उसकी शादी बिजनौर के धामपुर निवासी कृष्ण कुमार के साथ हुई थी। करीब तीन माह से वह अपने मायके कोरी माजरा में रह रही थी। प्रियंका चाहती थी कि कृष्ण कुमार सहारनपुर में रहकर ही काम करे। वह ससुराल नहीं जाना चाहती थी। कृष्ण कुमार तीन दिन पूर्व ही प्रियंका को लेने कोरी माजरा आया था। रविवार दोपहर दोनों के बीच धामपुर जाने को लेकर विवाद हुआ और कृष्ण कुमार ने प्रियंका की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें