फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से रोका तो लगाई आग

Fri, 08 Apr 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर मेें शराब पीने से रोकने पर बृहस्पतिवार की रात खानआलमपुरा की मंदिर वाली गली में एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन


पुलिस की प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि शराब पीने के दौरान पत्नी के रोकने उसने खुद को आग ली। खानआलमपुरा के मंदिर वाली गली में जहीर अहमद उर्फ पप्पू रहता है।

बृहस्पतिवार की रात वह घर पर शराब पी रहा था। इस दौरान किसी बात पर उसकी पत्नी से झगड़ा हो गया। बात ज्यादा बढ़ गई तो उसने खुद को आग ली। जब तक लोग समझ पाते जब तक वह झुलस गया था।
विज्ञापन


आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और उसकी आग बुझाई। वहां से उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 

मौके पर पहुंची पुलिस की प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि पत्नी के शराब पीने से रोकने पर उसने यह कदम उठाया। परिजनों का कहना है कि किसी बात पर कहासुनी हुई थी और उसने केरोसिन उड़ेल कर आग लगाई है।

परिजनों ने शराब पीने और रोकने की घटना से इनकार किया है। उधर, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि उसने शराब को ही उड़ेल कर आग लगाई। एसओ जनकपुरी का कहना है कि मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। पूछताछ की जा रही हैं। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें