फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी ने नया वोट बनवाया तो किसी ने कराई नाम की त्रुटि ठीक

विज्ञापन
चिलकाना में बूथ पर कार्य करते बीएलओ - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले के देहात में निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण अभियान के तीसरे रविवार को शादियों के कारण ज्यादा संख्या में लोग बूथों तक नहीं पहुंचे। विशेष अभियान के दिन निर्वाचक नामावली का बृहद प्रदर्शन किया। इसमें वोटरों ने वोटर नामावली की जांच कर अपना एवं अपने परिवार के वोट की जांच की। बहुतों के नाम लिस्ट में नहीं मिले तो उन्होंने फार्म भरा। कुछ के नाम के सामने दूसरे का फोटो लगा था। इन सबने संबंधित फार्म भर कर अपनी समस्या का निदान कराया। नया वोट बनने के लिए फार्म छह तथा मृतक एवं शिफ्टेड के लिए फार्म 7 भरे गए।
विज्ञापन

अनिल के नाम के सामने लगा किसी दूसरे का फोटो
साढ़ौली कदीम के गांव शेरपुर पेलो के बूथ संख्या 185 से 187 पर कार्यरत बीएलओ राजेश कुमार, देवेंद्र गोयल, ज्योति रानी सुबह 11 बजे अपने कार्य में जुटे थे। यहां इस दौरान पहुंचे अनिल कुमार पुत्र भरत सिंह ने बताया मतदाता सूची में उसके नाम के सामने फोटो किसी ओर का प्रकाशित है। अनिल कुमार ने फोटो संशोधन के लिए बूथ पर फार्म भरकर जमा कराया। ग्राम पंचायत नुनयारी के गांव जोधे बांस में बूथ संख्या 26 पर कार्यरत बीएलओ क्षमा देवी के समक्ष रविवार को 32 नये मतदाताओं ने अपने प्रपत्र देते हुए फार्म भरवाए। यहां अंशुल कुमार के नाम में हुई त्रुटि को ठीक करने का फार्म भरा।
शादियों के चलते नाम मात्र को पहुंचे लोग
निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण अभियान के तीसरे रविवार को चिलकाना क्षेत्र में अधिकांश बूथ खाली पड़े रहे। दुपहर करीब 12 बजे गांव दौलतपुर के बूथ पर इलियास अपना वोट बनवाने के लिए मतदान स्थल पर पहुंचा। बूथ पर उपस्थित बीएलओ पूनम देवी एवं सुनीता तथा पदाभिहित बबलू कुमार ने वोटर से आवेदन प्राप्त कर फार्म 6 भरा तथा नया वोट बनाने की कार्रवाई की। बीएलओ पर्यवेक्षक अजय कुमार, प्रदीप कुमार, ललित कुमार, मनोज सैनी ने बताया कि आज क्षेत्र में शादियां अधिक होने के कारण नाम मात्र को ही लोग मत बनवाने पहुंचे हैं।
विज्ञापन

मतदाताओं ने की वोटर लिस्ट में नाम न मिलने की शिकायत
देवबंद के बूथ संख्या 281 पर दुपहर करीब दो बजे 18 वर्ष के मतदाता प्रियांशु तथा बूथ नंबर 282 पर आंचल गुप्ता का वोट बनाया। केंद्र पर पहुंचे मुहल्ला लहसवाड़ा के भरत शर्मा ने अपनी पत्नी का नाम वोटर लिस्ट में न मिलने पर नाराजगी जाहिर कर दोबारा फार्म भरकर दिया। इस दौरान मुहल्ला फौलादपुरा के सुहेल ने पहचान पत्र न मिलने की शिकायत की। आरओ रामजीत सिंह ने उपस्थित मतदाताओं और बीएलओ को गरूड एप के जरिये फार्म 6, 7, 8 अप लोड करने की प्रक्रिया संपन्न कराई। अनन्या भारद्वाज ने शिक्षक नगर देवबंद बूथ पर वोटर लिस्ट में नाम न मिलने की शिकायत की।
पहली बार वोट बनवाने पहुंचे युवक
बिहारीगढ़ के प्राथमिक विद्यालय में दुपहर एक बजे बूथ संख्या 394 से 398 तक के बूथों पर संबंधित बीएलओ अपने कार्य को अंजाम दे रहे थे। इस दौरान विक्रांत कुमार पहली बार अपना वोट बनवाने पहुंचे। बीएलओ साविता देवी और पिंकी देवी ने उनकी वोट बनने की प्रक्रिया संपन्न कराई।
तहसीलदार ने की मतदान पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा
रामपुर मनिहारान। मतदान पुनरीक्षण को लेकर तहसीलदार विपिन द्विवेदी ने बूथों पर जाकर कार्य की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान तहसीलदार ने नये मतदाता, जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनके नाम सूची से हटाना व परिवर्तन को लेकर जानकारी ली। रामपुर मनिहारान कस्बे के चमन लाल कन्या इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 235 से लेकर 239 व रघुबीर शरण स्कूल के बूथ संख्या 240, 41 व 42 पर रविवार को आरिफ, कासिफ, शौकत, हीना, आयशा, मुस्तकीम, अफसाना आदि वोट बनवाने पहुंचे। तीतरो क्षेत्र में ग्राम बालू में क्षेत्रीय सुपरवाइजर रामपाल सिंह ने कई गांवों के बूथों का दौरा कर अभियान का निरीक्षण किया।

बिहारीगढ़ में बूथ पर कार्य करती बीएलओ- फोटो : SAHARANPUR

रामपुर मनिहारान में मतदाता पुनिरिक्षण को लेकर बूथ का निरीक्षण करते तहसीलदार।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें