फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: फोटो देखकर हमलावर को पहचाना

Mon, 23 Nov 2026 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। गांव मीरपुर निवासी मजदूर मोनू पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किए जाने की घटना के करीब दो माह बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। हमले में सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मोनू को पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराना पड़ा था। वह लंबे समय तक बोलने की स्थिति में भी नहीं था।
विज्ञापन

उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर उसने इशारों से हमलावर की पहचान की है। इसके बाद उसकी पत्नी ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
उसकी पत्नी राधा का कहना है कि उसके पति लकड़ी कटाई का काम करते है। 12 सितंबर को वह मजदूरी के लिए गांव कांसेपुर गए थे। शाम करीब साढ़े छह बजे उसके देवर रजत को सूचना मिली, कि मोनू गांव कांसेपुर के पास रफल सिंह के ट्यूबवेल पर लहूलुहान हालत में अचेत पड़ा है। रजत मौके पर पहुंचा और कांसेपुर निवासी गुरदीप की मदद से उसे पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
वहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था, जहां करीब दो माह तक उसका उपचार चला। सिर में गंभीर चोट होने के कारण मोनू बोल नहीं पा रहा है। फोटो दिखाने पर उसने इशारे से गांव के ही छोटन की पहचान की है। आरोप है कि छोटन ने ही जान से मारने के लिए उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया था।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई अरविंद कुमार ने बताया कि पीड़ित गंभीर चोटों के कारण बयान देने की स्थिति में नहीं है। हमले की वजह स्पष्ट नहीं है। उसके छोटे भाई रजत से पूछताछ और घटनास्थल का निरीक्षण कर सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें