फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: धागों के साथ तकनीक बदली, फाइबर से बदल रहा होजरी उद्योग

Mon, 23 Nov 2026 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले के होजरी उद्योग की पहचान उत्तर भारत में ही नहीं बल्कि पूरे देश में हैं। होजरी उद्योग अब परंपरागत सूती और ऊनी धागों से आगे बढ़ चला है। आधुनिकता के साथ कदमताल करते हुए उद्योग ने नई तकनीक और कपड़ों के लिए नए फाइबर को अपनाया है। खासकर गर्म कपड़ों में अब विदेशी फाइबर का इस्तेमाल हो रहा है।
विज्ञापन


वुडन कार्विंग के बाद जनपद में सबसे अधिक रोजगार देने वाला होजरी उद्योग प्रसिद्ध है। सरकार ने वुडन हैंडीक्राफ्ट के बाद होजरी उद्योग को भी एक जिला एक उत्पाद योजना में शामिल किया है। इसके अलावा जिले में देश की आजादी से पहले से ही हाथ की मशीन से जुराबें बनाने का काम हो रहा है। यह कारोबार धीरे-धीरे बड़े उद्योग में शामिल हो गया। छोटी-बड़ी करीब 1000 इकाइयां हैं, इनका वार्षिक कारोबार लगभग 2000 हजार करोड़ रुपये के आसपास है।
बदलते समय के साथ उद्योग ने तकनीक को अपनाया है। पहले जहां गर्म कपड़ों को बनाने के लिए ऊनी धागों को इस्तेमाल किया जाता था। वहीं अब नए एनएस टेरी फाइबर का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके साथ ही स्पैन्डेक्स, लाइक्रा, इलास्टेन, एक्रिलिक, मोडल और विस्कोस आदि का इस्तेमाल हो रहा है। इनसे, इनरवीयर, स्पोर्ट्स वियर, लोवर, टी शर्ट आदि बनाए जा रहे है। वहीं हल्की सर्दी के लिए दो से तीन लेयर के साथ इस चाइनीज एनएस फाइबर से ट्रैक सूट आदि बनाए जा रहे हैं। इसकी एक खासियत यह है भी है कि यह काफी मुलायम होता है और इससे ऊनी कपड़ों के मुकाबले एलर्जी आदि नहीं होती।
विज्ञापन


- ज्यादातर फाइबर होता है आयात

होजरी में इस्तेमाल होने वाला ज्यादातर फाइबर चीन से आता है। ऐसे में स्थानीय कारोबारियों को काफी हद तक आयात पर निर्भर रहना पड़ता है। दूसरा कि आयात में दिक्कतों के चलते कारोबारियों को कई बार परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। उद्यमियों की मांग है कि स्थानीय स्तर पर भी कच्चा माल आसानी से प्राप्त हो, तो उद्योग को और भी पंख लग सके।
- बोले उद्यमी
- होजरी कारोबारी वैभव कांबोज बताते हैं कि होजरी उद्योग में कच्चा माल काफी अहमियत रखता है। जिस गुणवत्ता का कच्चा माल होगा। उतना ही अच्छा अंतिम उत्पाद होगा। गर्म कपड़ों से लेकर लोवर, टीशर्ट आदि में बाहर से आयात होने वाले फाइबर का इस्तेमाल किया जा रहा है।

- होजरी कारोबारी अजमल बताते हैं कि कारोबार में तकनीक बदलती जा रही है। पहले जहां सूती और ऊनी धागों का इस्तेमाल होता था। वहीं इसकी जगह फाइबर ने ले ली है। कारोबार को भी इसी हिसाब से बदलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें