फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आईबी ने खंगाला आदिल का रिकॉर्ड

Sat, 15 Nov 2025 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली धमाके के बाद खुफिया एजेंसियां सहारनपुर में डेरा डाले हुए हैं। बृहस्पतिवार को फेमस अस्पताल के बाद शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस और इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम ने दिल्ली रोड स्थित वी-ब्रॉस अस्पताल में डॉ. आदिल अहमद का रिकॉर्ड खंगाला। चिकित्सक और स्टाफ से पूछताछ करने के बाद कुछ अहम दस्तावेज कब्जे में लिए गए।
विज्ञापन

डॉ. आदिल अहमद पर श्रीनगर में जैश-ए मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाने का आरोप है। छह नवंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस सहारनपुर से डॉ. आदिल को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई थी। इसके बाद से जम्मू-कश्मीर पुलिस की समय-समय पर दस्तक हो रही है। उसके संपर्क में रहने वाले हर व्यक्ति की तलाश में जुटी है।
बृहस्पतिवार देर शाम जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीआईजी ताहिर सज्जाद भट्ट ने टीम के साथ फेमस मेडिकेयर अस्पताल में पहुंचकर डॉ. आदिल को लेकर छानबीन की थी। अब दिल्ली रोड स्थित वी-ब्रॉस अस्पताल में भी जम्मू-कश्मीर पुलिस, आईबी, एटीएस समेत स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। डॉ. आदिल से जुड़ा रिकॉर्ड खंगाला गया। टीम ने चिकित्सक और स्टाफ से पूछताछ कर आदिल के व्यवहार और काम करने के बारे में जाना। उसकी नियुक्ति कैसे हुई और स्टाफ के प्रति कैसा रहता था। इस पर भी पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें