फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आईएएस अधिकारी विनोद कुमार मीना ने किया दारुल उलूम का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। आईएएस अधिकारी (प्रशिक्षु) विनोद कुमार मीना ने शुक्रवार को दारुल उलूम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संस्था के जिम्मेदारों से मुलाकात की और यहां की शैक्षिक एवं धार्मिक व्यवस्था तथा ऐतिहासिक सेवाओं को करीब से जाना।
विज्ञापन

दारुल उलूम के मेहमानखाने में आईएएस अधिकारी विनोद कुमार मीना ने मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी, छात्रावास प्रभारी मौलाना मुफ्ती अशरफ अब्बास कासमी व अन्य उलमा से मुलाकात की। उन्होंने संस्था के इतिहास, सेवाओं, पाठ्यक्रम और छात्रों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की और दारुल उलूम की प्राचीन लाइब्रेरी, रशीदिया मस्जिद समेत अन्य इमारतों को देखा।
विनोद कुमार मीना ने बताया कि उन्होंने दारुल उलूम के बारे में बहुत कुछ सुना और पढ़ा था। यहां आना उनके लिए खुशी की बात है। उन्होंने सिविल सर्विसेज की तैयारी के दौरान भी दारुल उलूम के इतिहास और इसकी शैक्षणिक व धार्मिक सेवाओं का अध्ययन किया था। इस मौके पर नायब तहसीलदार देवेंद्र कुमार, मौलाना महमूद सिद्दीकी, सुफियान काजमी, मौलाना मुकीमुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें