फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: प्रेमिका से मिलने आए युवक की परिजनों ने की धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल। प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की युवती के परिजनों ने जमकर पिटाई की। मारपीट के दौरान युवक बेहोश हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को उनके चंगुल से बचाते हुए सीएचसी भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार शाम करीब चार बजे की है। गांव मीरपुर मोहनपुर के मोहल्ला पांडोली रोड निवासी एक युवती ने सहारनपुर के मोहल्ला खाताखेड़ी निवासी एक युवक को फोन कर कस्बे में बुलाया था। उस वक्त उसके परिजन घर पर नहीं थे। जैसे ही युवक कस्बे में युवती से मिलने पहुंचा तो थोड़ी देर बाद ही परिजन घर लौट आए। युवती को घर पर न देख कर उन्होंने इधर-उधर उसकी तलाश की। इसी दौरान युवक व युवती कस्बे के बस स्टैंड पर आपस में बात करते दिखाई दे गए।
परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया और उन्हें अपने साथ घर ले आए। जहां उन्होंने दोनों की जमकर पिटाई की। प्रेमी युवक को जमकर पीटा गया, जिससे युवक बेहोश हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल भर्ती कराया है। सीओ देवबंद रविकांत पाराशर ने बताया कि युवक के होश में आने पर ही मामले की जानकारी हो सकेगी। अभी तक मामले की कोई तहरीर थाने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें