फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार ठानकर गई थी कि हर हाल में गोल्ड लाना है : प्राची

Sat, 03 Oct 2026 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा। जापान से गोल्ड मेडल जीतने के बाद अपने गांव झबीरण पहुंचीं प्राची चौधरी ने कहा कि सरकार की ओर से खिलाड़ियों को लगातार पूरा सहयोग मिल रहा है। खेल सुविधाओं और तैयारियों के लिए काफी सहारा मिलता है। इससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने कहा कि इस बार मन में यही ठानकर गई थी कि हर हाल में गोल्ड लेकर लौटना है।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत में प्राची ने कहा कि पिछले एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने के बाद ही स्वर्ण पदक जीतने के लिए तैयारी शुरू कर दी थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनसे कहा था कि स्वर्ण पदक जीतकर लौटोगी तो डीएसपी का पद मिलेगा। मुख्यमंत्री की इस बात ने उनके इरादे को और मजबूत कर दिया। प्राची ने बताया कि वह प्रतियोगिता के लिए रवाना होने से पहले वर्दी का नाप देकर गई थीं। उन्होंने कहा कि स्वर्ण पदक जीतने का सफर आसान नहीं था, लेकिन लक्ष्य स्पष्ट हो तो मेहनत रंग जरूर लाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें