फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोह में खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, पहले दिन एमएस मोंग्स का रहा दबदबा

Mon, 17 Oct 2016 04:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
गंगोह में भगवती मेले के दंगल में दमखम दिखाते पहलवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंगोह में  श्री भगवती मेला परिसर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं की शुरुआत हो गई है। पहले दिन आयोजित प्रतियोगिताओं में एमएस मोंग्स के प्रतियोगी अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे। आठ विद्यालयों के कुल 40 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। 
विज्ञापन

  खेलकूद प्रतियोगिताओं की शुरुआत समाजवादी पार्टी के नगराध्यक्ष हितेश मितल, सीनियर सिटीजन संघ के अध्यक्ष अनिल मितल और मेजर अशोक मित्तल ने संयुक्त रूप से की। चम्मच दौड़ प्रतियोगिता में कृष्णा इंटरनेशनल की नेहा प्रथम और एमएस मोंग्स का मोहम्मद हुसैन द्वितीय रहा। जबकि कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में एमएस मोंग्स प्रथम और केआर मॉडर्न की सौनाली द्वितीय और बालक वर्ग में प्रभाज्ञान का वैभव प्रथम और एमएस मोंग्स का मौ. हुसैन द्वितीय रहा। निर्णायक मंडल में पूर्व प्रधानाचार्य अनिल मितल, मेजर अशोक मितल और मेघ गोपाल गोयल रहे। प्रतियोगिता में उक्त स्कूलों के अलावा सरस्वती शिशु मंदिर, जगन्नाथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गीता ज्ञान संस्कार एकेडमी, एनडी पब्लिक स्कूल भी प्रतिभागी रहे। संयोजक कार्तिक तायल और सह संयोजक मनीष मिनोचा को तरुण तायल, राजेश शर्मा, नित्यम त्यागी, कबीर अरोड़ा और रचित चुग रहे।

आशीष दूधला ने रवि टिकरोल को किया चित्त
गंगोह। श्री भगवती मेला परिसर में आयोजित दंगल की प्रदर्शनी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें जनपद भर के प्रतियोगी शामिल रहे। दंगल प्रतियोगिताओं के प्रदर्शनी मैच की पहली कुश्ती में आशीष दूधला ने रवि टिकरोल को पटखनी दी। इनके अलावा मौ. साकिब सांगाठेडा ने शाहरुख दूधला, शोएब बुढनपुर ने रियाज फतेहपुर, समीर दूधला ने जावेद सांगाठेडा, मौ. मुस्तफा तातारपुर खुर्द ने मौ. शमसाद सिखेडा, इफतखार सांगाठेडा ने शाहिद दूधला को पटखनी देकर अपनी कुश्तियां जीती, जबकि सारिक सांगाठेडा और सरफराज, गोविंद दूधला और तनजीम बुढनपुर, सान्ना कोटडा और इकराम सांगाठेडा, दीपक दूधला और सुहेल फतेहपुर, उस्मान, इसरार, शारिक, अंकुश और खालिद ढकदेई की कुश्ती बराबरी पर छूटी। सद्दाम, साबिर, रिजवान, मुरसलीन आदि पहलवान मौजूद रहे। खलीफा सूफी तहसीन, अफसर, शारिक मलिक, नवाब खलीफा, शोकत खलीफा का दंगल प्रभारी सुहेल खान और डॉ. वीर सिंह भावुक को सहयोग मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें